नवगछिया: विक्रमशिला पहुंच पथ पर जगतपुर परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास सड़क किनारे देर रात परबत्ता पुलिस द्वारा एक शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगल दास के पुत्र कुंदन दास के रूप में किया गया है.मृतक कुंदन ट्रक में खलासी का काम करता था, घर से 5 दिन पहले ही निकला था. वही प्रवक्ता पुलिस का कहना है कि कुंदन की मौत एक्सीडेंट है. ट्रक से गिरकर उसकी मौत हुई है.
Total Downloads: 87
वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया. इधर परिजनों का कहना है कि कुंदन घर से 5 दिन पहले निकला था आज उसके मौत की खबर मिली तो वह लोग जहान्वी चौक पहुंचे. परिजनों ने कहा की कुंदन अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी. कुंदन की मौत के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में है. घटना की बाबत परबत्ता थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
