खरीक : धरना का समापन खरीक पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद छात्रों ने किया. छात्रों ने अपनी मांगों से संबंधित एक आवेदन भी खरीक के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा है.

Whatsapp group Join

छात्र प्रिंस प्रभु का आरोप है कि खरीक शाखा के एसबीआई बैंक रकम निकासी के लिए लिंक नहीं रहने और नगदी नहीं रहने का बहाना बनाकर ग्राहकों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखती है. विरोध करने पर ग्राहकों को खाता बंद कर दिए जाने की धमकी भी दी जाती है जबकि कुछ लोगों को बैंक से विशेष सुविधा मिलती है. धरना सभा में छात्र रालोसपा के जिलाध्यक्ष सज्जन भारद्वाज ने कहा कि बैंक के अस्तर से एक स्थानीय युवक को रखकर ग्राहकों को प्रतारित करवाया जाता है. छात्र नेता विक्रांत वैभव ने पदाधिकारियों से खरीक ब्रांच के शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण करवाने की मांग की है साथ ही बैंक को बिचौलियों और दलालों से मुक्त करवाने की भी मांग की है. धरना सभा की अध्यक्षता मोहम्मद शानू सलीम कर रहे थे. मौके पर शुभम कपूर, सोनू झा, सौरभ आनंद, वैभव राय, राज किशोर मंडल, मोहम्मद आसिफ, देव आनंद, अभिषेक कुमार प्रसनजीत, गौतम सिंह, संजीव महतो, रितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राकेश, आदित्य, मुकेश आदि छात्रों की भी उपस्थिति थी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *