गोपालपुर : नवगछिया के प्रभारी एसपी सुधीर कुमार ने शनिवार की दोपहर को प्राथमिक विद्यालय पूरब टोला ,बडी मकंदपुर गाँव में पिछले साल भर पूर्व मुखिया सुबोध साह द्वारा लगाये गये तालों को प्रभारी प्रधानाध्यापिका व ग्रामीणों तथा विद्यालय के छोटे -छोटे बच्चों की मौजूदगी में ताला तुडवाया. बताते चलें कि इस विद्यालय के भवन का निर्माण पूर्व मुखिया सुबोध साह ने किया था. लगभग एक लाख रुपये बकाया होने के नाम पर विद्यालय के सभी कमरों में ताला लगा दिया था. जिस कारण विद्यालय के 125 बच्चों को बरामदे में पढना पडता था.

तथा विद्यालय का कार्यालय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के झोले में. विद्यालय का ताला खुलवाने हेतु शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी मिश्रा, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों की मौजूदगी में पूर्व मुखिया सुबोध साह व प्रधानाध्यापिका रीता कुमारी के बीच चालीस रुपये के भुगतान पर विद्यालय का ताला सोमवार को खोलने का लिखित समझौता हुआ था. एसपी सुधीर कुमार ने कहा कि विद्यालय के कमरों में साल भर से ताला लगा कर रखना अपराध है. लेनदेन के विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहिये था.

प्रधानाध्यापिका ने एसपी सुधीर कुमार को कहा कि सर पूर्व मुखिया द्वारा मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी व रंगदारी के रूप में रुपयों की माँग की जाती है. एसपी ने प्रधानाध्यापिका को गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देने को कहा .उन्होंने कहा कि यदि आप आवेदन नहीं देंगी तो आप की संलिप्तता मानी जायेगी. साथ ही उन्होंने विद्यालय के क्षतिग्रस्त फर्श को भी मुखिया से मरम्मत करवाने का निर्देश दिया.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *