भागलपुर : युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहेब के नेतृत्व में युवा राजद द्वारा दिनाक: 7 अगस्त 2016 (रविवार) को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सुल्तानगंज, तरपतिया कटोरिया, किशनगंज धर्मशाल , सुईया, जिलेबिया, कुमरसार में लगाये गये युवा राजद द्वारा कांवरीया सेवा शिविर में पहुंच कर डाक बम व  कवारियो का सेवा किये साथ ही शिवभक्तो के बीच फल और जरूरी समग्री का वितरण भी किये ।

तरपतिया कटोरिया में युवा राजद के द्वारा लगाये गये कवारिया सेवा शिविर का उद्घाटन युवा राजद के राट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल और युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी सोहेब ने किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता बांका युवा राजद के जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने किया ।

IMG-20160724-WA0000

मौके पर सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने कहा कि कवारिया सेवा शिविर में पहुच कर शिवभक्तो का सेवा कर के शांति और ऊर्जा मिलता है । भोले बाबा विनती और अपील करते है कि युवा राजद के कार्यकर्ताओ को उतनी ताकत दे भोले शंकर कि हमलोग युवा नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बिहार के शीर्ष कुर्सी पर पहुंचा सके और प्रदेश और देश के तरक्की के लिए हमलोग काम कर सके । सांसद ने कई जगह कवारिया से बातचीत कर रास्ते आने वाले परेशानियों से रूबरू हुए और शिव भक्तो से यात्रा के दौरान परेशानियों से निजात के लिए क्या कदम सरकार को उठाना चाहिए उस पर सुझाव भी मांगे ।

श्री सांसद ने कहा कि बाबा का महिमा ही है जो देश और विदेश से आकर  शिव भक्त सुल्तानगंज से कॉमर लेकर जल भरकर 109 किलो मीटर की यात्रा करके देवघर पहुंच कर बाबा को जल चढाते है।लोगो की पूरी आस्था और निष्ठां है बाबा में इसलिए लोगो का मनोकामना भी पूर्ण होता है। इस लिए मैंने लोकसभा में भी इस श्रावणी मेला को राष्ट्रीय मेला घोषित करने की मांग को उठाया है। और केंद्र सरकार को चाहिए की मेला के विकास और व्यवस्था के लिए अलग से राशि मुहैया कराये ताकि अधिक से अधिक सुविधा शिव भक्तो को मिल सके ।

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी शोहेब ने कहा कि सावन के  पवित्र माह में शिव भक्तो का सेवा करके धन्य हो गये । प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि डाक बम व शिव भक्तो का सेवा करने से भी बाबा को  जलाभिषेक करने के बराबर पुन्य मिलता है । इस सेवा शिविर में युवा राजद के प्रवक्ता अरुण कुमार यादव,रणविजय साहू, प्रमोद सिन्हा,सतीश चंद्रवंशी, मुकेश यादव,बिनोद यादव,ऋषि कुमार,संजय कुमार,कमलेश कुमार,मनोज यादव,आदि सैकड़ो राजद कार्यकर्त्ता थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *