एक फोन से दुसरे फोन में डाटा ट्रांसफर के लिए सभी यूजर्स जेनरली अब तक “शेयर इट” और “जेंडर” का यूज करते है. पर अब डाटा ट्रांसफर करने के लिए गूगल का “फाइल गो” (File go) एप्प से सब से तेजी से डाटा ट्रांसफर कर सकेंगे.

“शेयर इट” और “जेंडर” ऐप्स के जरिये यूजर्स डाटा ट्रांसफर के साथ-साथ हॉटस्पॉट के लिए भी यूज करते है. इन दोनों ऐप्स का कहना है कि बिना इंटरनेट के ये सबसे तेज डाटा ट्रांसफर कर सकते हैं. पर गूगल प्ले स्टोर पर “फाइल गो” (Files Go) नाम का ऐप भी है इन दोनों ऐप्स से कहीं ज्यादा तेजी से डाटा ट्रांसफर कर सकता है. गूगल द्वारा बनाया गया यह ऐप पुरी तरीके से सेफ भी है.

आईये इस ऐप के कुछ खास फीचर्स पर गौर करते है.

सब से पहली बात “फाइल गो” (Files Go) ऐप का पूरा नाम “Files Go by Google: Clean up space on your phone” है. गूगल प्ले स्टोर पर आपको यहीं देखने को मिलता है.

उन ऐप्स के अपेक्षा इस ऐप के जरिये यूजर्स फाइल ट्रांसफर तो फास्ट कर ही सकते है. साथ ही साथ ये ऐप आप के फोन में स्पेस भी बनाने का काम करता है. इसकी फाइल ट्रान्सफर करने कि रेट 125Mbps तक चली जाती है. इसके लिए इन्टरनेट कि कोई आवश्यकता नहीं होती. गूगल का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड कि वजह से ये ऐप काफी बेहतर प्रदर्शन करता है.

दूसरी खास बात ये है कि इस ऐप में किस भी टाइप का ऐड नही शो करता जो सब से अच्छा फीचर्स है. क्यूकि यूजर्स इन ऐड से कभी कभी काफी परेशान हो जाते है. यूज करने में भी ये ऐप बहुत आसन है.

हालांकि गूगल के इस ऐप को बहुत यूजर्स नही जानते है. पर जो यूजर्स अब तक “शेयर इट” और “जेंडर” यूज नही किये है वो इस ऐप को एक बार यूज कर के जरुर देखें वाकई डाटा ट्रान्सफर के मामले में बहुत अच्छा ऐप है.

गौरतलब है कि इस ऐप का साइज 15MB के लगभग है. और 50 लाख से ज्यादा बार इन्स्टॉल किया जा चूका है. ऐप रेटिंग के मामले में यूजर्स 5 में से 4.6 स्टार रेटिंग इस ऐप को दिए गए है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *