नवगछिया/गोपालपुर: गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी श्याम साह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने शूटर सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नारायणपुर के मनोहरपुर निवासी शूटर गुड्डू कुमार, पोखरिया गांव के सुधांशु कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ बमबम शामिल हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस पूछताछ में शूटर गुड्डू कुमार ने खुलासा किया कि श्याम साह और उनके गोतिया मंगनी साह के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। इसी विवाद में श्याम साह की हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी। आरोप है कि मंगनी साह ने 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे, जबकि शेष रकम हत्या के बाद देने की बात कही गई थी।

पुलिस के अनुसार, सुपारी मिलने के बाद गुड्डू कुमार ने सुधांशु और अभिषेक समेत अन्य बदमाशों के साथ मिलकर श्याम साह की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। 3 जून की शाम सूचना मिली कि श्याम साह मकई बेचने के लिए नवगछिया बाजार आए हैं। इसके बाद अपराधी पोखरिया चौक के पास उनकी प्रतीक्षा करने लगे।

रात करीब 9 बजे जब श्याम साह बाइक से पोखरिया चौक के पास पहुंचे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक और सुधांशु लाइनर की भूमिका निभा रहे थे और श्याम साह की गतिविधियों की जानकारी शूटरों तक पहुंचा रहे थे।

नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने बताया कि घटना के बाद गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

एसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के सफल खुलासे में शामिल एसआईटी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटर गुड्डू कुमार के खिलाफ भवानीपुर थाने में रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सुधांशु कुमार पर गोपालपुर थाने में रंगदारी और बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। अभिषेक कुमार उर्फ बमबम के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet