नवगछिया: सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सधुआ गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में युवक हथियार से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आने के बाद नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने रंगरा थाना पुलिस को आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग में इस्तेमाल हथियार लाइसेंसी था या अवैध। साथ ही वीडियो कब और किस अवसर पर बनाया गया, इसकी भी जांच की जा रही है।

एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग जैसी गतिविधियों को गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....