पार्ट टू की छात्राओं ने आरोप लगाया कि विनीता और सीनियर छात्राओं ने उन लाेगों के कमरों की इस तरह तलाशी ली जैसे कोई छापेमारी हो रही हो। उनकी परीक्षाएं 24 सितंबर से है। रात की घटना से वह लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। विनीता पर छात्राओं ने मानसिक टॉर्चर करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि एक कार्यक्रम की तस्वीर के लिए कैमरा साथ में लाई थी।

विनीता ने आरोप को गलत बताया

अपने ऊपर लगे आरोप को विनीता ने गलत बताया। उसने कहा कि प्रिफेक्ट के कहने पर कमरे की तलाशी ली। प्रिफेक्ट ने इसकी जानकारी अधीक्षक को नहीं दी तो इसमें उसकी क्या गलती है। इस बीच विनीता की तबीयत बिगड़ गई। प्राचार्य ने बताया कि महिला स्टाफ के साथ उसे डॉ. के पास भेजा गया था। विनीता का बीपी थोड़ा लो था।

अधीक्षक को नहीं दी जानकारी

हॉस्टल अधीक्षक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि छात्राओं ने उनसे कैमरे और मोबाइल की अनुमति नहीं ली थी। प्रिफेक्ट ने भी कमरों की तलाशी के बारे में नहीं बताया था। वहीं अधीक्षक ने विनीता पर हंगामे के दौरान प्राचार्य और उनके साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *