अभी तक जियो, बीएसएनएल और एयरटेल ने ही सस्ता 4G स्मार्टफोन पेश किया था, लेकिन अब भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने वोडाफोन के साथ मिलकर मार्केट में Bharat2 Ultra लॉन्च किया है जिसकी कीमत 999 रुपए होगी।

यह पूरी कवायद कंपनी स्मार्टफोन मार्केट में अपनी मजबूत वापसी के लिए कर रही है। जियो 1500 रुपए में 4G फीचर फोन दे रहा है। यह राशि भी तीन साल में रिफंड कर दी जाएगी। एयरटेल कार्बन के साथ मिलकर 4G स्मार्टफोन पेश कर चुका है। यह 2900 रुपए के करीब बेचा जा रहा है। हालांकि इसमें भी शर्तों के साथ कुछ राशि वापस की जा रही है। इस तरह एयरटेल का फोन 1399 रुपए में पड़ रहा है।

भारत 2 अल्ट्रा एक एंड्रॉइड स्मार्टफोन है। यह फोन 4जी VOLTE सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन को माइक्रोमैक्स ने 999 रुपए की कम कीमत में पेश किया है। यह उन चुनिन्दा स्मार्टफोन में से है जो सबसे सस्ते एंड्रॉइड 4जी स्मार्टफोन हैं। 2899 रुपए में खरीदना होगा फोन यदि आप माइक्रोमैक्स और वोडाफोन के इस स्मार्टफोन भारत 2 अल्ट्रा को खरीदना चाहते हैं तो आपको 2899 रुपए खर्च करने होंगे। कंपनी के मुताबिक इस फोन की कीमत 2899 रुपए है हालांकि यह 1900 रुपए के रिफंड के साथ ग्राहकों को 999 रुपए का पड़ेगा।

कैसे हैं स्पेसिफिकेशन
माइक्रोमैक्स का भारत 2 अल्ट्रा एंड्रॉइड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में क्वाड कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर दिया गया है, इसमें 512एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 0.3मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *