भागलपुर : भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास समय की कमी है। ऐसे में फिट रहने के लिए घंटों जिम में या मैदान में पसीना बहाना संभव नहीं है लेकिन फिट रहना भी जरूरी है। ऐसे में लोग साइकिलिंग से खुद को आसानी से फिट व स्वस्थ बना सकते हैं। यह बातें साइकिल दिवस पर विशेष बातचीत में जिले के वरीय पुलिस कप्तान एसएसपी आशीष भारती ने कही। वे खुद भी साइकिलिंग का शौक रखते हैं। उन्होंने अभी भी अपने पास एक साइकिल रखी है। वीकेंड पर या समय मिलने पर साइकिल चलाते हैं।

Whatsapp group Join

आरा में एएसपी रहते करते थे साइकिल से पेट्रोलिंग

एसएसपी आशीष भारती को साइकिलिंग का इस कदर शौक था कि 2014 में आरा एएसपी रहते हुए वे खुद रात में साइकिल से ही पेट्रोलिंग करते थे। उन्होंने बताया कि रात में साइकिल चलाने का अलग ही आनंद है। एएसपी रहते वे अपने अधीनस्थ पुलिस वालों को भी साइकिल चलाने के लिए अक्सर प्रेरित करते थे। इसके अलावा जहां जहां उनकी पोस्टिंग हुई। वे अपने पास साइकिल रखते थे। समय मिलते ही वे साइकिलिंग करते थे। उनका मानना है कि साइकिल चलाने से पूरे शरीर का एक ही साथ व्यायाम होता है।

शहर में होना चाहिए साइकिल ट्रैक

उन्होंने कहा कि शहर में पैदल ट्रैक की तरह एक सुरक्षित साइकिल ट्रैक होना चाहिए। ताकि लोग सुरक्षित साइकिलिंग कर सके। उन्होंने कहा कि व्यस्त रास्तों में साइकिलिंग में परेशानी होती है। उन्होंने अपने पुलिसकर्मियों और लोगों से अपील की है कि वे भी खुद को स्वस्थ रखने के लिए सायकिलिंग जरूर करें। यह पर्यावरण के लिए बहुत ही उचित आने जाने का साधन है। साथ ही फिटनेस के लिए बेहतर विकल्प है। जबकि इसे आसानी से खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही साइकिल चलाते थे। बड़े होने के बाद साइकिल अब शौक बन गया है। यह चलाने से शौक भी पूरा होता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *