गोपालपुर : कुख्यात इनामी अपराधी कमांडो यादव की निशानदेही पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव में गुरुवार की देर रात को एसटीएफ द्वारा सजायाफ्ता पूर्व मुखिया विनोद मंडल के घर से हथियार के साथ भारी मात्रा में गोली बरामद किया गया .मौके पर से पूर्व मुखिया के पुत्र सोनू मंडल को एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. बताते चलें कि पूर्व मुखिया विनोद मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.हत्या अपहरण ,रंगदारी जैसे संगीन मामले का नामजद आरोपित रहा है .कोल ढाब में हथियार के बल पर अवैध शिकार माही व गंगा नदी के किनारे से अवैध बालू के काले कारोबार में पूर्व मुखिया का एकाधिकार है.

पिछले वर्ष सफेद बालू के उठाव पर रंगदारी वसूलने के मामले पर तिनटंगा करारी गाँव के रणवीर यादव की हत्या में भी पूर्व मुखिया के संलिप्त होने की बात मृतक रणवीर यादव के परिजनों द्वारा कही जा रही है. हालाँकि मृतक के बडे भाई कामदेव यादव द्वारा प्राथमिकि में नाम नहीं देकर स्वयं फरियाने की बात कहा था. इसी कडी में कुछ माह पूर्व पूर्व मुखिया विनोद मंडल के ऊपर दिन दहाडे कामदेव के गुर्गों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था. हालाँकि विनोद मंडल कुछ देर पहले वहाँ से निकल गये थे.

जिस कारण उसकी जान बच गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुख्यात कमांडो यादव की शरणस्थली तिनटंगा करारी का दियारा ही था. एसटीएफ की इस कार्रवाई से तिनटंगा करारी के अन्य बाहुबलियों में दहशत व्याप्त हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ के द्वारा छापेमारी से गोपालपुर थाना को दूर रखा गया था. गंगा नदी से प्रतिवर्ष हजारों एकड जमीन पर कब्जा के लिये दियारा में अपराधी गुटों द्वारा जम कर खून की होली खेली जाती है. कहा जाता है कि तिनटंगा में अपराधियों की समानान्तर सरकार चलती है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *