1. तेजस्वी यादव का एलान- राजद का 18 दिसंबर को बिहार बंद
Total Downloads: 115
पटना : सरकार के बालू और गिट्टी के नये नियम के विरोध में राजद ने अठारह दिसंबर को बिहार बंद का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद का एलान करते हुए कहा है कि सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे।
2. डॉक्टर को फोन पर मिली धमकी, पांच लाख दो नहीं तो गोली मार देंगे

पश्चिमी चंपारण : जिले में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने नरकटियागंज के एक डाॅक्टर से पांच लाख की रंगदारी मांग कर दहशत फैला दी है। रंगदारी की रकम नही देने पर डाॅक्टर को गोली मारने की धमकी भी दी गई है।
3.बिहार के सीतामढ़ी जिले में पंचायत सचिव की गोली मारकर हत्या
सीतामढ़ी : बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की दोपहर करीब बारह बजे परिहार प्रखंड के मनपौर पंचायत के सचिव सत्यनारायण महतो(50) की गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गए।
4. नवादा में उपद्रवियों का हंगामा, ब्लॉक अॉफिस में तोड़फोड़ CO की गाड़ी जलायी
नवादा: जिले में सोमवार को सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीण रोह प्रखंड के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे तभी कुछ उपद्रवी तत्वों ने प्रखंड कार्यालय को तितर-बितर कर आग लगा दी। सीओ की गाड़ी सहित अन्य कई गाड़ियों को भी आग में झोंक दिया।
5. प्रेमी गुरूजी और प्रेमिका छात्रा की प्रेमकहानी,चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर हुई शादी
पटना : हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच प्रेमी गुरु और प्रेमिका छात्रा की जिद के आगे दोनों पक्षों के परिजनों को झुकना पड़ा और दोनों की शादी मसौढ़ी थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच करा दी गई।

