नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के अंतर्गत खगड़ा पंचायत के साहू परवत्ता में स्थित स्वास्थ्य उप केन्द्र में नवगछिया पीएचसी के द्वारा स्वास्थ्य शिवीर लगाया गया. जिसमें कि करीब 200 लोगों का शिवीर में जांच किया गया है.
Total Downloads: 87
मालुम हो कि शिवीर में पीएचसी से आए डॉक्टर देवव्रत कुमार, डॉ शलमान व एएनएम, आशा बहनों के द्वारा मरीजों का इलाज कराया गया. जिसमें कि सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया, मलेरिया, बीपी, शुगर, खाज खुजली आदि बीमारियों का इलाज कर सभी लोगों को दवाई भी उपलब्ध कराया गया. वहीं इस मौके पर खगड़ा पंचायत के सरपंच बंदना साहू उपसरपंच करुणाशंकर साहू, खगड़ा पंचायत के मुखिया नीतू देवी व मुखिया प्रतिनिधि अमोद कुमार साहू और उप मुखिया वीणा सिंह व उपमुखिया प्रतिनिधि सूधीर सिंह समेत कई ग्रामिणों लोग मौजूद थे.


