नवगछिया : तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रशासक नितिन कुमार, उप-प्रधानाध्यापिका प्रेरणा सिंहा, समन्वयक सुकेश चौधरी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का आधार

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाध्यापक सी. पी. एन. चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण आधार है।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके विचारों और शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दी। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, मेहनत और शिक्षा के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *