पटना : युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद संजय सिंह के बयानों पर हमला करते हुए कहा है कि अगर जदयू – भाजपा के नजर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी का संविधान बचाओं न्याय यात्रा उद्देश्यहीन,महत्वहीन और विश्वासहीन है तो संविधान बचाओं न्याय यात्रा की घोषणा किये जाने के बाद से ही भाजपा और जदयू नेताओं में इतनी बेचैनी और बौखलाहट क्यों है। नीतीश कुमार और सुशील मोदी के बैचैनी और घबराहट से साफ जाहिर होता है कि तेजस्वी जी का सविंधान बचाओं न्याय यात्रा जनहित में उद्देश्यपूर्ण,महत्वपूर्ण और जन विश्वासनीय है।
मूख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास समीक्षा यात्रा को जिस तरह से प्रदेश की जनता ने जगह-जगह सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध कर खारिज किया है उसके बाद से सत्तापक्ष के नेताओं घबराहट पैदा हो गई है जिसके कारण भाजपा – जदयू के नेता स्तरहीन बयानबाजी कर अपना खीझ उतार रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार हवाई जहाज से लेंड करने वाले नेता है यात्राओं के दौरान जनता से भयभीत होकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीतीश कुमार सभा करते है और उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है.वही तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से जनता के बीच से गुजर कर यात्रा करते है और जनता फूल वर्षा कर गले लगाकर स्वागत करते है।नीतीश कुमार के सभी यात्राओं को जनता ने नकारा है वही तेजस्वी यादव जी पिछले ‘‘जनादेश अपमान यात्रा’’ को प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक समर्थन देकर नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था।जदयू के बयान वीर प्रवक्ताओं को लगता है नीतीश कुमार आजीवन सत्ता पर काबिज रहेंगे लेकिन यह याद कर ले जदयू के प्रवक्ता बिहार की जनता नीतीश कुमार को 2019 – 2020 में करारा जबाब देगी और सत्ता से बाहर कर देगी। नीतीश कुमार अब भूतो ना भविष्यतो मुख्यमंत्री बनने वाले है।


