नवगछिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के रामुचक गांव के पास बुधवार की सुबह एनएच 31 पर मानसी से नवगछिया जा रहे टेंपो को ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई और चालक घायल हो गये। घायल को गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से बचाव कार्य किया गया।
Total Downloads: 119
लोगों ने बताया कि टेंपो पर चार यात्रियों सहित पांच लोग सवार थे। सभी खगड़िया के मानसी से नवगछिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामुचक गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान नारायणपुर पीएचसी में हो गई। एक घायल सिकंदर यादव चूकती निवासी को नारायणपुर पीएचसी से गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर कर दिया गया।


मृत यात्रियों में रंगरा वैसी के 50 वर्षीय रामचंद राम, सिंटू यादव, भागलपुर के बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आशुतोष कुमार सिंह पिता सत्य नारायण सिंह और सहरसा के चंदौर सौर बाजार निवासी मिथिलेश यादव पिता हजारी प्रसाद यादव शामिल हैं। घायल टेंपो चालक को भागलपुर के मायागंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।
