नवगछिया : झंडापुर थाना क्षेत्र के अमित चौधरी की पुत्री भारती कुमारी ने झंडापुर थाना प्रभारी पर अवैध तरीके से राजेश चौधरी से मिलकर घर के बाहर शराब रखवाकर फंसाने का मामला प्रकाश में आया है. भारती कुमारी ने लिखित आवेदन पुलिस उपमहानिरीक्षक भागलपुर विकास वैभव को देकर न्याय की गुहार लगाई है. अपने आवेदन में भारती कुमारी ने बताया कि उसके पिता बाहर मजदूरी करते हैं, और घर में दो भाई-बहन रह कर पढ़ाई करते हैं. भाई सूरज कुमार नवीं कक्षा का छात्र है और गांव के ही दबंग राजेश चौधरी पिता देवानंद चौधरी के द्वारा मेरे मोबाइल पर बेवजह मिस कॉल कर परेशान किया जा रहा था. जिसको लेकर मेरे भाई ने विरोध किया तो भाई के साथ मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा.
Total Downloads: 85
इस घटना की शिकायत भाई के द्वारा लिखित आवेदन देकर झंडापुर ओपी में की गई मगर प्रभारी द्वारा आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया. 3 दिन बाद भाई के द्वारा थाना प्रभारी से पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा की FIR नहीं हुआ है. इसके बाद भाई ने कहा कि अगर केस दर्ज नहीं करेंगे तो इसकी शिकायत नवगछिया जाकर दर्ज कराऊंगा. जिस पर थाना प्रभारी ने कहा कि तुम्हें दौड़ने का बहुत शौक है काफी गुस्से से लाल हो कर मेरे भाई को डांट कर भगा दिया गया इसके बाद राजेश चौधरी ने 22 6 2017 को बगल में शादी के दौरान फायदा उठाते हुए घर के दरवाजे से 30 मीटर की दूरी पर पड़ती जमीन पर जूट के बोरे में 13 बोतल शराब रखकर थाना प्रभारी की मिलीभगत से रात्रि में के 8:00 बजे पुलिस द्वारा छापेमारी कर शराब को जप्त कर 80 वर्षीय वृद्ध दादा से मामले को रफा दफा करने के नाम पर 50000 की मांग करने लगा.

इसका विरोध करने पर मुझे फसाने की नियत से थाना प्रभारी द्वारा शराब की बोरी उठा कर चले गए. इसके बाद 24 तारीख को मेरे भाई सूरज कुमार के ऊपर मामला दर्ज कर गया. इसके बाद राजेश चौधरी ने कहा कि मुझ पर केस दर्ज कराने का अंजाम समझ गए थाना प्रभारी द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हुए जानबूझकर दबंग से मिलकर मेरे भाई को फंसाया गया है. इसको लेकर डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. भागलपुर डीआईजी ने जांच के लिए नवगछिया डीएसपी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
झंडापुर थाना प्रभारी जवाहरलाल सिंह ने कहा कि गांव में शादी के दौरान शराब खपाने के लिए बाहर से शराब मंगाई गई थी. जिसे शादी में मौजूद कई लोगों ने शराब जप्त करते हुए देखा था. गलत आरोप लगाकर आरोपी बचने की कोशिश कर रहा है.

