नवगछिया  : कटिहार बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को बिना टिकट टाटालिंक एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान नवगछिया स्टेशन पर टिकट कलेक्टर संतोष कुमार द्वारा फाइन करने के बाद अररिया निवासी मिथिलेश कुमार द्वारा ज्यादा फाइन करने का आरोप लगाते हुए कटिहार जीआरपी में मामला दर्ज करवाने का मामला प्रकाश में आया है.

Whatsapp group Join

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जब टाटा लिंक एक्सप्रेस नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुँची इसी दौरान अररिया निवासी मिथिलेश कुमार एक महिला के साथ ट्रैन पकड़ने पंहुचा इसी दौरान नवगछिया स्टेशन पर टिकट चेक कर रहे टिकट कलेक्टर संतोष कुमार ने जब मिथलेश कुमार से टिकट माँगा तो वह झगरा करने पर उतारू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर आरपीएफ के सिपाही कुमार गौरव पंहुचा उसके बाद सिपाही द्वारा मिथिलेश कुमार को कहा गया कि महिला को छोड़कर कम से कम आप अपना फाइन करवा लीजिये.

जिसके बाद मिथिलेश कुमार द्वारा पांच सौ का एक नोट दिया गया जिसके बाद टीटीई द्वारा दो सौ पचासी रुपया काटकर दो सौ पंद्रह रुपया लौटा दिया गया. वहीं फाइन करने के बाद मिथिलेश कुमार ट्रैन पर चढ़ने के बाद सिपाही व टीटीई को धमकी देते हुए कहा कि यह दो सौ पचासी रुपया तुम दोनों को बहुत महंगा पड़ेगा. जिसके बाद मिथिलेश कुमार द्वारा कटिहार रेल जीआरपी में जाकर आवेदन के माध्यम से कहा कि नवगछिया रेलवे स्टेशन पर मुझसे गलत तरीके से दो हजार रुपये फाइन लिया गया है.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर सीनियर टिकट कलेक्टर रामबालक यादव ने कहा कि मिथिलेश कुमार द्वारा किसी के बहकावे में आकर ऐसा कदम उठाया गया है जबकि टिकट कलेक्टर संतोष कुमार द्वारा किया गया फाइन दो सौ पच्चीस रुपये का रसीद भी मौजूद है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *