28 आरोपियों में से 20 को कोर्ट से राहत, 14 नाबालिग पहले ही पर्यवेक्षण गृह से हो चुके हैं रिहा

भागलपुर। तिलकामांझी चौक पर 25 जुलाई को हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार आरोपियों को राहत मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को अदालत ने 13 और आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली। आदेश के बाद देर शाम तक उनकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया चलती रही।

इस मामले में अब तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए 28 आरोपियों में से 20 को जमानत मिल चुकी है। इससे पहले भी सात आरोपियों को अदालत से जमानत मिली थी, जबकि गुरुवार को 13 अन्य आरोपियों को राहत मिल गई।

वहीं, मामले में पकड़े गए सभी 14 नाबालिगों को बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट के आदेश के बाद पर्यवेक्षण गृह (ऑब्जर्वेशन होम) से रिहा कर दिया गया था।

गौरतलब है कि 25 जुलाई को तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन के दौरान उपद्रव और हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई अभी न्यायालय में जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *