छात्रों के लगातार दबाव और मीडिया में बार-बार खबरें आने के बाद टीएमबीयू ने बुधवार के लॉ की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की तिथि तय कर दी। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार तीन वर्षीय सेमेस्टर एक, तीन, पांच और पांच वर्षीय कोर्स के सेमेस्टर एक, तीन, पांच, सात और नौ के छात्र चार सितंबर से आठ सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।

Whatsapp group Join

विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 10 से 12 सितंबर तक भरा जाएगा। विवि ने लेकिन परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। परीक्षा प्रभारी डाॅ. योगेन्द्र ने कहा कि प्रश्नपत्र का मॉडरेशन होने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी। बिना मॉडरेशन के प्रश्नपत्र तैयार होने पर कोई त्रुटि रह जाती है तो परेशानी होती है। इसलिए इस बार सावधानी बरती जा रही है।

लॉ के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स के सत्र 2015-20 की अब तक चार सेमेस्टर की परीक्षाएं हुई हैं। तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के सत्र 2017-20 के एक भी सेमेस्टर की परीक्षा विवि ने अब तक नहीं ली है। परीक्षा नियंत्रक से पांच और तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के छात्र बार-बार मिलकर मांग कर रहे थे उनकी परीक्षाएं ली जाएं।

पिछले हफ्ते परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामप्रवेश सिंह ने छात्रों को परीक्षा की तिथि तय करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब मॉडरेशन को लेकर विवि का कहना है कि पहले फॉर्म भराया जाएगा उसके बाद परीक्षा की तिथ तय की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *