भागलपुर। टीएमबीयू में इस बार फिर स्नातक पार्ट 2020 की परीक्षा का गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रोग्राम वायरल हो गया। इससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति हो गई। 26 अगस्त से परीक्षा की तिथि प्रोग्राम में दिखाई गई है। हालांकि पूर्व में विवि द्वारा इसी तिथि से पार्ट वन की परीक्षा तय थी, किंतु बाढ़ के कारण परीक्षा प्रोग्राम पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है। परीक्षा नियंत्रक डा. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ की भयावहता को देखते हुए परीक्षा पर निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही जानकारी दी जाएगी। प्रोग्राम वायरल होने के बाद विद्यार्थियों ने विवि के विभिन्न नंबरों पर संपर्क करना शुरू कर दिया। सभी प्रोग्राम की सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे थे। परीक्षा के प्रोग्राम पर परीक्षा नियंत्रक का हस्ताक्षर तो था, किंतु उस पर पत्र नंबर नहीं था। इससे छात्रों में असमंजस की स्थिति बरकरार है।

स्नातक छोड़ अन्य परीक्षाएं होंगी

्रप्रति कुलपति प्रो. रमेश कुमार ने कहा स्नातकोतर समेत जिन भी परीक्षाओं की तिथि जारी हो गई है। उसे कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए संंबंधित परीक्षा केंद्रों पर सामग्रियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों के तहत परीक्षाओं का संचालन कराया जाएगा।

आज 24 केंद्रों पर होगी बीएड की संयुक्त परीक्षा

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को परीक्षा 24 केंद्रों पर होगी। जिसमें 10132 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह परीक्षा राज्यभर में आयोजित हो रही है। परीक्षा के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की ओर से कुलसचिव डा. निरंजन प्रसाद यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सुबह 11.00 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। टीएमबीयू द्वारा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए उडऩदस्ता और पर्यवेक्षकों की टीम बनाई गई है। जिन्हें जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *