स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बिहार सरकार के एक फैसले से बीजेपी कोटे के मंत्रियों को तगड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार की तरफ से आदेश जारी हुई है कि सभी जिलों में जिलाधिकारी और कमिश्नर ही झंडा फहराएंगे। मतलब सरकारी समारोह में जिलों के प्रभारी मंत्रियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। इस बाबत कैबिनेट सचिवालय ने सभी प्रमंडल और जिलों को पत्र भेजा है। केवल पटना में समारोह को छोड़कर बाकी जिलों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। पटना में सीएम झंडा फहराएंगे। झंडा फहराने के साथ ही केंद्र सरकार के अमृत महोत्सव को पूरे ताम-झाम से मनाने की तैयारी भाजपा कोटे के मंत्री कर रहे थे।

सरकार ने सभी DM और कमिश्नर से कहा है कि इस कार्यक्रम में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्गत कोविड-19 निर्देशो का पालन किया जाए। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडे की तरफ से यह पत्र जारी किया है। पत्र का साफ मतलब ये है कि इस बार जिलों के प्रभारी मंत्री अपने जिलों में झंडा नहीं फहरा सकेंगे ।

आजादी के 75 वें साल को केन्द्र सरकार अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है। इसको लेकर केंद्रीय विदेश राज्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी ने पार्टी को एक पत्र भेजा है। इस पत्र में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बनने के लिए कहा गया है। मीनाक्षी लेखी के पत्र में ये कहा गया है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता, स्वतंत्रता दिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाते हुए अपना वीडियो rastragaan.in पर अपलोड करेंगे।

भाजपा के मंत्रियों की तरफ से इसे लेकर अपने-अपने जिलों में झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने को लेकर तैयारी की जा रही थी। कई मंत्रियों ने अपने प्रभार वाले जिलों में जाने का कार्यक्रम भी तय कर दिया था। लेकिन, सरकार के इस आदेश के बाद भाजपा के मंत्रियों को अब निजी तौर पर कार्यक्रम का आयोजन करना होगा।

इनपुट : लाइव हिंदुस्तान

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *