पटना : बिहार का एक जिला है बाढ़। यहां के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ज्यादा चौंकन्नी रहती है, वजह ट्रेन में बढ़ते अपराध का नहीं है, बल्कि चलती ट्रेन से अपने सोये पति को छोड़कर पत्नियों के प्रेमी के साथ भागने की बढ़ती घटना है। एक साल में बाढ़ रेल थाने में  ऐसे चार मामले दर्ज हुए हैं।  इसके बाद से बाढ़ रेल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर रात में महिलाओं पर अपनी चौकसी बढ़ दी है।

बिहार की राजधानी पटना से सटे एक रेल थाना है बाढ़। बाढ़ रेल थाना इन दिनों विशेष चर्चा में है। चर्चा एक अनोखे अपराध को लेकर हैं। ट्रेन में पति को सोता छोड़कर भागने के कारण यह रेल थाना विशेष रूप से चर्चा में आ गया है। बाढ़ रेल थाना में चार ऐसे मामले दर्ज हुए हैं। बिहार का यह पहला रेल थाना है जहां पर एक साल के भीतर इस प्रकार के चार मामले दर्ज हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *