नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच काढ़ागोला स्टेशन के पुराने माल गोदाम के पास डॉन महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण ट्रेन की चपेट में आने से कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के टेगरिया वार्ड नंबर 11 निवासी अशोक जयसवाल के पुत्र सोनू जयसवाल की मौत हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार सोनू जयसवाल कुर्सेला स्टेशन से डॉन महानंदा एक्सप्रेस से कटिहार जा रहे थे. कटिहार जाने के क्रम में काढ़ागोला स्टेशन से गाड़ी खुलने के बाद वह ट्रेन पर से गिर पड़ा और ट्रेन के नीचे आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए बरारी सदर अस्पताल ले गए.

बरारी सदर अस्पताल में सोनू जयसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया. युवक की मौत से बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *