File Photo

नवगछिया एसपी ने क्राइम मीट में दिया निर्देश

नवगछिया  : नवगछिया पुलिस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित अपराध गोष्ठी में नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने विक्रमशिला सेतु पर चल रहे मरम्मती कार्य को देखते हुए 15 दिनों तक नवगछिया की ओर से पुल पर सिर्फ आवश्यक वाहनों को ही पास दिये जाने का निर्णय लिया है.

इस बाबत नवगछिया एसपी ने आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया है. आवश्यक सेवा के वाहनों में लोगों के खाने पीने की जरूततों से वस्तुओं से लदे वाहन होंगे. इसके अलावा गैस, दूध, पेट्रोलियम पदार्थ, एंबुलेंस आदि वाहनों को भी नवगछिया की ओर से पास दिया जायेगा. नवगछिया एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों के निष्पादन करने और फरारियों की धर पकड़ करने के लिए टास्क देते हुए इसे हर हाल में पूरा करने का निर्देश भी दिया है. गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुए शिक्षक हत्याकांड में अन्य आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश गोपालपुर थानाध्यक्ष को दिया गया है. साथ ही सैदपुर में हुए गोली बारी की
घटना में भी पुलिस को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. नवगछिया एसपी ने अपराधियों के विरुद्ध सीसीए 12 के तहत कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. अपराध गोष्ठी में सघन गश्त और हर जगह लोगों को पुलिस की मौजूदगी का एहसास कराने का भी निर्देश दिया है. अपराध गोष्ठी में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ सभी थानाध्यक्षों की मौजूदगी देखी गयी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *