भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तेज आंधी और हल्की बारिश के बीच पुल पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था से जुड़ा एक पाइप अचानक सड़क पर गिर पड़ा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय किसी वाहन या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा और कोई हताहत नहीं हुआ।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु के बीचों-बीच बिजली आपूर्ति से संबंधित एक पाइप सड़क पर आ गिरा। उस समय पुल पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही जारी थी। सड़क पर पाइप गिरते ही वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने एहतियातन अपनी गाड़ियों की गति धीमी कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि उसी समय कोई वाहन पाइप की चपेट में आ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। हालांकि संयोगवश कोई वाहन प्रभावित नहीं हुआ और बड़ी दुर्घटना टल गई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मी और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर गिरे पाइप को हटाने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद कुछ ही देर में यातायात सामान्य कर दिया गया।

मामले पर जानकारी देते हुए टीओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बिजली का तार और उससे जुड़ा उपकरण सड़क पर गिरा था, लेकिन इस घटना में किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया था और पुल पर आवागमन सुरक्षित बना रहा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि पुल पर पहले भी रखरखाव संबंधी समस्याएं सामने आती रही हैं। ऐसे में बिजली के पाइप, तारों और अन्य उपकरणों की नियमित जांच आवश्यक है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि विक्रमशिला सेतु पर लगे सभी तकनीकी और संरचनात्मक उपकरणों का व्यापक निरीक्षण कराया जाए तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका को रोका जा सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet