भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर चल रहे अस्थायी और तकनीकी निर्माण कार्य को लेकर वाहनों का परिचालन बंद करने की प्रस्तावित तारीख में बदलाव की संभावना है। जिला प्रशासन और मुख्यालय के अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सेतु पर आवागमन बंद करने की तिथि करीब 15 दिन आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई है। हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

गौरतलब है कि 3 मई की रात विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। इसके बाद पुल पर वाहनों का परिचालन प्रभावित हो गया था। आवागमन जारी रखने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया, जिसके माध्यम से फिलहाल वाहनों की आवाजाही हो रही है।

28 अगस्त से बंद करने की थी योजना

सेतु पर स्थायी निर्माण और अन्य तकनीकी कार्यों को लेकर 28 अगस्त की रात से वाहनों का परिचालन बंद करने की योजना पर विचार किया जा रहा था। इसी को लेकर जिला प्रशासन और मुख्यालय के अधिकारियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई।

बैठक में वाहनों का परिचालन बंद करने की प्रस्तावित तारीख को करीब 15 दिन आगे बढ़ाने की संभावना पर चर्चा हुई। यदि तारीख बढ़ती है तो भागलपुर और नवगछिया के बीच रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिल सकती है।

हालांकि, पुल पर वाहनों का परिचालन कब से पूरी तरह बंद किया जाएगा, इसका अंतिम फैसला संबंधित विभाग और मुख्यालय स्तर से लिया जाएगा।

एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार ने बताया कि पुल पर आवागमन बंद करने की तिथि 15 दिन आगे बढ़ाने को लेकर केवल चर्चा हुई है। अभी इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *