नवगछिया : नवगछिया बाबा विशु राउत पहुंच पथ को लेकर कई वर्षों से अधिग्रहण को लेकर मामला अधर में लटका हुआ है. जिसको लेकर आए दिन बैठक की जा रही है, इसके बावजूद कोई निदान नहीं निकलने के कारण सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है.
शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश ने विशु राउत पहुंच पथ में अधिग्रहण मामले को लेकर वहां के लोगों से बात की. एसडीओ ने कहा कि पूर्व में सभी वैसे ग्रामीणों को कहा गया था जिनकी जमीन सड़क निर्माण में आ रही हो वह अपने कागजात लेकर भागलपुर भू-अर्जन पदाधिकारी के पास जाकर अपने कागजातों का सत्यापन करवाएं.

Whatsapp group Join

जिसके बाद उन्हें मुआवजा राशि मिलेगा. मगर कई ग्रामीणों द्वारा अब तक अपने कागजात का सत्यापन नहीं करवाया गया है. जिस कारण उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाया है. एसडीओ ने जल्द से जल्द सभी को अपने कागजात का सत्यापन करवाने का निर्देश दिया. वहीं एसडीओ ने बताया कि कदवा के ठाकुरजी कचहरी टोला की महिला द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया था जिसके जांच के लिए भी बीडीओ के साथ मौके पर पहुंचे थे. मामले की जांच करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है.
मालूम हो कि मंगलवार को माले नेता रामदेव सिंह के साथ दर्जनों ग्रामीणों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक द्वारा महिला से उत्पीड़न करने का मामला अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को बताया गया था. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पुल निगम द्वारा भारी वाहनों पर रोक लगाने को लेकर आवेदन भी दिया गया है. जिसको लेकर वरीय पदाधिकारी से इस संबंध में बात कर भारी वाहनों के रोक लगाने पर विचार किया जाएगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *