नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने के कारण स्थिति नारकीय हो गई है. नवगछिया शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर कचरों का अंबार अंबार है तो दूसरी तरफ नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी साफ-सफाई के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले उन लोगों को उम्मीद थी कि नगर पंचायत में आने वाली नई सरकार कम-से-कम साफ-सफाई के प्रति जरूर जागरूक होगी. लेकिन शहरवासियों को निराशा हाथ लगी है. शहर में विभिन्न जगहों पर नाले से निकले सरे हुए कीचड़ के बीच लोग चल फिर रहे.
इन जगहों की स्थिति है
नवगछिया स्टेशन रोड में स्टेशन चौक से लेकर वैशाली चौक तक दो जगहों पर काफी मात्रा में कई महीनों से कचरों को डंप किया जा रहा है. इन दिनों हो रही बरसात के बाद स्टेशन रोड का माहौल दुर्गंधयुक्त हो गया है. सब्जी हाट नवगछिया बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Whatsapp group Join

दूसरी तरफ नवगछिया शहर के महाराज जी चौक से नवगछिया थाना अस्पताल होते हुए मकनपुर चौक जाने वाली सड़क पर कई जगहों पर नालों से सड़े हुए कचरों को निकालकर सड़क पर ही छोड़ दिया गया है.  पिछले 3 दिनों से इस सड़क की स्थिति भी नारकीय हो गई है. आसपास के दुकानदारों और खरीदारी करने आने वाले लोगों को राहगीरों को ऐसे माहौल में काफी परेशानी हो रही है.
कहते हैं पदाधिकारी
नवगछिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने कहा कि जल्द ही नवगछिया बाजार को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जाएगा. नवगछिया स्टेशन रोड पर दो जगहों पर डंप हो रहे कचरों को भी हटा दिया जाएगा और महाराज जी चौक से अनुमंडलीय अस्पताल और थाना होते हुए मकनपुर चौक जाने वाली सड़क से भी नाले से निकाला गया कचरा उठवाया जा रहा है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *