नवगछिया: नगर पंचायत नवगछिया को नया मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) और उप मुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष) मिलने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। नौ जून को नवगछिया अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश द्वारा दोनों पदों का चुनाव संपन्न कराया जाएगा। जिसके परिणाम को लेकर दोनों गुटों के उम्मीदवारों की धड़कनें भी तेज होती जा रही है।

दोनों गुटों के उम्मीदवारों ने पार्षदों को गोलबंद करने के लिए चहलकदमी तेज कर दी है। दोनों गुट के लोग एक दूसरे के गुट के लोगों पर पूरी नजर रखे हुए हैं। भावी उम्मीदवारों की नींद उड़ चुकी है। इनमें पहले गुट में मुख्य पार्षद पद के लिए प्रीति कुमारी (पति डब्लू यादव) और उप मुख्य पार्षद पद के लिए अभिषेक रमण उर्फ़ टीएन यादव (पिता स्व बिनोद यादव) की जुगलबंदी हो रखी है।

वहीँ दूसरी गुट में सुनीता देवी (पति स्व प्रमोद यादव) जो स्व बिनोद यादव की भाभी हैं मुख्य पार्षद (अध्यक्ष) पद के लिये और उप मुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष) की दावेदारी के लिए अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव (पिता कृष्णदेव यादव या सुभाष कुमार सिंह के नाम की चर्चा साथ-साथ चल रही हैं। दोनों गुट के उम्मीदवारों ने अपनी ओर सारी ताकतें झोंक दी हैं।

दूसरे गुट के समर्थन में जहां पूर्व अध्यक्ष इंद्रा देवी के पति चंदेश्वरी सिंह, उपाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ कृष्णदेव यादव, पुलकित मंडल उर्फ़ फौजी के अलावा इलाके के कई नामी गिरामी लोगों के शामिल रहने की चर्चा है।

वहीँ पहले गुट के दावेदार डब्लू यादव ने अपने समर्थक नवनिर्वाचित पार्षदों पर पूरा भरोसा जताया है। उनके अनुसार हमारे समर्थकों पर दूसरे गुट के आकाओं द्वारा मोबाइल से दबाब बनाया जा रहा है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गयी है।

इधर शहरवासियों को इस दिलचस्प और आमने-सामने की लड़ाई से होने वाले परिणाम का बेसब्री से इंतजार तो है, लेकिन अफ़सोस भी है कि जो परिवार नामांकन के बाद तक साथ साथ था आज रसलपुर निवासी विनोद यादव के नहीं रहने के कारण उनके घर में बिखराव की स्थिति बनती नजर आ रही है। जिससे नगर पंचायत के साथ साथ बिनोद यादव के परिवार का भविष्य काफी चिंतनीय लग रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....