नवगछिया: दियारा क्षेत्र से घास लेकर लौट रहे एक युवक की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे श्रीपुर घाट के पास हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक की पहचान श्रीपुर निवासी झकसु सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनील मजदूरी करने के साथ-साथ पशुपालन कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। गुरुवार शाम वह दियारा क्षेत्र से पशुओं के लिए घास लेकर वापस घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि श्रीपुर घाट के समीप नदी पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर नवगछिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।

परिजनों ने बताया कि सुनील दो भाइयों में बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet