भागलपुर : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर आज युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब ने युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए युवा नेता अरुण कुमार यादव को युवा राजद के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के पद पर मनोनयन की घोषणा किया। इससे पहले भी श्री यादव प्रवक्ता पद पर थे संगठन ने उनके लगन और मेहनत को देखते हुए युवा राजद के प्रदेश मीडिया प्रभारी का भी दायित्व सौपा गया है।
Total Downloads: 87
मनोनयन के बाद युवा राजद के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मनोनयन के लिए राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद जी ,पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी,डिप्टी सीएम श्री तेजस्वी यादव जी,स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजप्रताप यादव जी युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सोहैब जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय संगठन ने हमे अहम जिम्वेदारी दिया है मैं पूरी ताकत के साथ लालू जी के सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सदभाव के विचार धारा को जन जन तक पहुचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभायेंगे तथा पार्टी के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमो में अपना योगदान देंगे।
