खरीक: एनएच-31 पर रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के समीप रविवार को तेज रफ्तार मिनी हाइवा ने एक किसान और उसकी पांच भैंसों को कुचल दिया। हादसे में पांचों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान शैलेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, भवानीपुर निवासी शैलेंद्र यादव अपनी भैंसों को लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक मिनी हाइवा अनियंत्रित होकर भैंसों के झुंड में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायल किसान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहे हाइवा चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी हाइवा को भी जब्त कर लिया है। साथ ही सड़क पर पड़ी मृत भैंसों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights