तुलसीपुर गांव में रविवार को ससुराल वालों ने केरोसिन उड़ेलकर कर विधवा 23 वर्षीया बेचनी देवी और उसकी दूधमुंही बच्ची को जिंदा जला दिया था। मासूम की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं सोमवार को जख्मी महिला की मौत के बाद अस्पताल में शव छोड़कर उसका देवर भाग गया। इसके बाद पुलिस को खुद इसकी सूचना दी। पुलिस ने मायके वालों के सहयोग से मायागंज अस्पताल से महिला की लाश बरामद की है। पुलिस की नजरों से ओझल होकर कारनामा छिपाने के लिए अस्पताल में इलाज करा रहा था।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने मायके वाले सहयोग से शव की शिनाख्त की और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते चलें कि, रविवार को ससुराल वालों ने ही घर की विधवा बहू एवं उसकी करीब दो वर्षीया दूधमुंही बेटी मनीषा कुमारी को जिंदा जला दिया था। बेचनी देवी बुरी तरह झुलस गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने ग्रामीणों से लेकर पुलिस तक की आंखों में धूल झोंकने के लिए खरीक पीएचसी ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया था।

महिला की मां के बयान पर ससुराल के 6 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

इधर, मृतक महिला की मां खगड़िया के गोगरी निवासी रजिया देवी ने घटना को लेकर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ बेटी और नतिनी को जिंदा जलाने के आरोप में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी महिला की सास जयमाला देवी को गिरफ्तार कर लिया है। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

खरीक पीएचसी से रेफर करने के बाद 12 घंटे तक महिला को कहां रखा था, इसकी जांच कर रही है पुलिस

80 फीसदी झुलसी बेचनी देवी को रविवार को खरीक पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद 11 : 35 बजे सुबह ही चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर किया था। लेकिन रविवार की देर रात तक महिला अस्पताल नहीं पहुंची थी। आरोपी ससुराल वाले उसका इलाज कहां करा रहे थे, इसका पता अब तक नहीं चल सका है। सोमवार की सुबह घायल महिला का इलाज करा रहे देवर ने उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को आशंका है कि ससुराल वालों ने महिला को मरने के बाद अस्पताल ले जाकर छोड़ दिया होगा। अब पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस देवर सहित अन्य ससुराल वालों की तलाश कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet