नवगछिया के तेतरी गांव में रास्ते से ट्रैक्टर ले जाने के दौरान घर गिर जाने को लेकर हुए विवाद में सुभाष मंडल को लोहे के रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इतना ही नहीं सुभाष मंडल की पत्नी एवं उसके अन्य परिवार के सदस्यों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर पैर तोड़ दिया गया। गंभीर तीनों लोगों को भागलपुर मायागंज में देर रात भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सुभाष मंडल की मौत हो गयी। मारपीट की सूचना नवगछिया पुलिस को दी गयी थी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची थी। हत्या के बाद गांव में पुलिस के प्रति आक्रोश है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना की सूचना पर गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी मायागंज अस्पताल व घर पर पहुंचे जहां परिजनों के साथ इस घटना को लेकर उन्होंने पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ मिले इसके लिए डीएम से बात की। बताया जाता है कि मृतक सुभाष मंडल के घर के पास से ओवरलोड ट्रैक्टर लेकर मोगल यादव एवं उसका पुत्र विनय यादव जा रहा था। ट्रैक्टर का ट्रेलर उसके घर में लग जाने के कारण घर टूट गया जिसके कारण विवाद हुआ।

मोगल यादव एवं विनय यादव ने मिलकर ट्रैक्टर के रॉड से प्रहार कर गंभीर रूप से सभी को घायल कर दिया। इतना ही नहीं इस घटना में घायल को बचाने पहुंची पत्नी एवं उसके भाई गुलशन मंडल व अन्य लोगों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे शोभा देवी, किरण देवी का पैर टूट गया और पुत्री रूपा गंभीर रूप से घायल हो गई। नवगछिया पुलिस इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस घटना को लेकर के मृतक के घर पर पहुंचकर न्याय संगत कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। एसपी ने बताया कि हमलोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई करेंगे।

क्या कहते हैं विधायक गोपाल मंडल

सुभाष मंडल की हत्या पर गोपालपुर विधायक ने पुलिस की व्यवस्था पर निशाना साधा है। विधायक ने कहा क्रिमिनल से पुलिस मिली हुई है। पुलिस बेलगाम हो गयी है। विधायक ने कहा कि पुलिस का काम अब चौक-चौराहों और ट्रक से पैसा वसूलना रह गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet