पटना. बिहार में 29 अप्रैल से मौसम के करवट लेने के आसार हैं. विशेषकर पूर्वी बिहार में पश्चिमी और पुरवैया के मिलन से कुछ स्थानों पर तेज बारिश के आसार हैं. इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

इसकी वजह से पूरे प्रदेश में उच्चतम तापमान गिरेगा और न्यूनतम तापमान में इजाफा होने के संकेत हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को पूर्वी बिहार में चक्रवाती परिस्थितियां भी बन रही हैं. इससे अगले दो दिन 30 और एक मई को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में प्री मॉनसून आ सकता है़

इधर मंगलवार को पटना का उच्चतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया़ गया में उच्चतम तापमान करीब 41 डिग्री, भागलपुर में 41.4 ,वाल्मीकि नगर में 40 और पूर्णिया में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया़ 28 अप्रैल को तापमान ऊंचा बना रहेगा.

मौसम में इस बदलाव का प्रभाव मैदानी भागों के एक- दो स्थानों पर पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

इधर किसानों के लिए वैज्ञानिकों की ओर से जारी विशेष सलाह में कहा है कि कोरोना के गंभीर फैलाव को देखते हुए तैयार फसलों की कटाई तथा अन्य कृषि कार्यों के दौरान भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें.

गेहूं की कटनी एवं दौनी के कार्य को प्राथमिकता दें. कटाई के बाद गेहूं को पूरी तरह सुखाकर भंडारित करें. मौसम के शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए किसान बसंतकालीन मक्का, पिछात बोई गई रबी मक्का, प्याज, सब्जियों की फसल एवं चारा फसलों में सिंचाई शाम के समय करें.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet