भागलपुर : पुलिस चौकी के समीप दीपनगर चौक पर दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने जब पुलिस पहुंची तो कार्तिक चौधरी ने पुलिस पर हमला कर दिया। कार्तिक में व़हां जमकर आतंक मचाया। उसने पुलिस का ही रायफल छीनकर पुलिस के उपर ही तान दिया और वह भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पास के ही चाय दुकान से कार्तिक ने स्‍टील के जग उठाकर जवान पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार कार्तिक और आशीष में हो रहे विवाद की जानकारी जब जोगसर चौकी पुलिस को मिली तो वहां एएसआइ बमबम चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कार्तिक को अपने कब्जे में करना चाहा तो कार्तिक ने एक होमगार्ड जवान मनोहर मंडल का रायफल छीन लिया। कार्तिक ने पुलिस पर ही रायफल तान दी। वह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान काफी संख्‍या में लोग वहां पहुंचे और कार्तिक को पुलिस के सहयोग से काबू में किया। लोगों ने कार्तिक की जमकर धुनाई भी की। कार्तिक को जोगसर चौकी लाकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। कार्तिक नशेबाज है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि कार्तिक शंकर टॉकीज, दीपनगर चौक का रहने वाला है। वह चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान कला केंद्र का छात्र नाथनगर निवासी आशीष कुमार की बाइक से कार्तिक को ठोकर लग गई। आशीष कला केन्‍द्र जा रहा था। गुस्‍से में कार्तिक ने आशीष पर हमला बोल दिया। कार्तिक ने पास के ही एक चाय दुकान से जग उठाया और आशीष पर प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह जख्‍मी हो गया। सूचना पर बीच बचाव के लिए आये होमगार्ड जवान मनोहर मंडल पर भी कार्तिक से जग से प्रहार किया, जिससे उनका भी सिर फट गया। आशीष और मनोहर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet