भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से अपहरण की गई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 510

जानकारी के अनुसार, यह मामला 16 जून 2023 को गोपालपुर थाना में दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि गांव के ही रजनीकांत चौधरी ने उनकी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर लिया है। शिकायत के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 288/23 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366(ए) और 34 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्णिया जिले के मीरगंज से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इस मामले में आरोपी रजनीकांत चौधरी, जो गोपालपुर के कालिंदी नगर का निवासी है, को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गोपालपुर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....