नवगछिया| पुलिस ने स्टेशन रोड न्याटोला हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मनीयां मोड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या अवैध संबंध के प्रतिशोध में की गई थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, बीते 15 मई को न्याटोला के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहले एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर युवक को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस खुलासे के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet