नवगछिया | शनिवार को अनुमंडलीय न्यायालय नवगछिया में उस समय अफरातफरी मच गई जब इसमाईलपुर थाना कांड संख्या–179/25 के अभियुक्त सोनू कुमार (पिता–बीचू मंडल, साकिन–छट्ठू सिंह टोला, थाना–इसमाईलपुर, जिला–भागलपुर) ने पेशी के दौरान हथकड़ी सरकाकर कोर्ट की पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
Total Downloads: 65
अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए। लेकिन बीएचजी कुंदन कुमार ने अपने साहस का परिचय देते हुए तत्काल अभियुक्त के पीछे कूद पड़े और उसे पकड़ लिया।
घटना में अभियुक्त सोनू कुमार के पैर में चोट आई, वहीं सिपाही कुंदन कुमार भी घायल हो गए। दोनों का इलाज कराया जा रहा है।

इस घटना के बाद कैदी के फरार होने के प्रयास को लेकर नवगछिया थाना में अलग से कांड दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
