भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के समीप गंगा नदी पर बन रहे समानांतर पुल का पहला ब्रिज डेक तैयार हो गया है। बरारी की ओर से तैयार किए जा रहे इस ब्रिज डेक की ढलाई दिवाली से पहले करने की योजना है।

बाढ़ और बरसात के कारण फिलहाल नदी क्षेत्र का कार्य रुका हुआ है, इसलिए निर्माण एजेंसी ने सूखी जगहों पर बने पिलरों पर ब्रिज डेक का कार्य शुरू किया है। ब्रिज डेक के निर्माण के बाद इस पर बियरिंग के सहारे गार्डर रखे जाएंगे। वर्तमान में सरिया का कंस्ट्रक्शन सेट किया जा रहा है। इसके बाद एक यूनिट तैयार पिलर पर डेक की फ्रेमिंग और ढलाई शुरू करेगी।

दूसरी ओर, नदी में पानी कम होने के बाद अन्य यूनिट नदी क्षेत्र का बचा हुआ कार्य पूरा करेगी। पुल का निर्माण एस.पी. सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि महिला आईटीआई कॉलेज के पास यार्ड में गार्डर और बॉक्स बीम का निर्माण चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि पूरे पुल में कुल 40 पिलर बनाए गए हैं। प्रत्येक स्पैन की दूरी 125 मीटर से अधिक रखी गई है ताकि भविष्य में क्रूज या कार्गो परिवहन में किसी प्रकार की बाधा न हो। भागलपुर होकर बहने वाली गंगा नदी नेशनल वाटरवे-1 (एनडब्ल्यू-1) का हिस्सा है।

पुल की लंबाई लगभग साढ़े चार किलोमीटर होगी और यह फोरलेन संरचना में तैयार किया जा रहा है। वर्तमान विक्रमशिला सेतु टू-लेन होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। समानांतर पुल बन जाने के बाद नवगछिया से भागलपुर जाने वाले वाहन नए पुल से गुजरेंगे, जबकि बरारी से नवगछिया की दिशा में पुराना सेतु उपयोग में रहेगा।

इससे सेतु टू-वे हो जाएगा, और किसी वाहन के खराब होने पर जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
मॉर्थ के सहायक अभियंता सुधीर कुमार मौर्य ने बताया कि निर्माण एजेंसी को कार्य मानक और आईआईटी द्वारा स्वीकृत नक्शे के अनुसार करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *