नवगछिया| पुलिस ने रविवार को वहन चेकिंग के दौरान महतदतपुर टॉल प्लाजा के पास एक कार से देशी-विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 294.4 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। पश्चिम बंगाल की डब्लू-बी-02-यू-8406 इंडिगो होंडा सिटी कार को भी जब्त कर लिया है।
नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि रविवार को पुलिस जीरोमाइल से आगे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से पश्चिम बंगाल की उक्त गाड़ी तेजी से निकली। गाड़ी तेजी से निकलने के बाद पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस टीम ने पीछा किया। टॉल प्लाजा के पास कार चालक ने गाड़ी को खड़ी कर वहां से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी से शराब की बरमदगी की गई। गाड़ी में आठ प्लास्टिक के बोरे में देशी मसालेदार शराब 294.4 लीटर शराब बरामद किया गया। गाड़ी से शराब बरामद होने पर गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया।


