नवगछिया: शहर के शहीद टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सप्तमी तिथि की संध्या को मंदिर का पट खुलते ही विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ हो गई, जिसके साथ ही पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सप्तमी की रात्रि में परंपरा के अनुसार विधि-विधान के साथ निशा पूजा एवं बलि अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद गुरुवार को अष्टमी व्रत के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, खासकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे दिन माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार चलता रहा।

अष्टमी के अवसर पर भक्तों ने विधिपूर्वक उपवास रखकर मां दुर्गा की आराधना की। मंदिर परिसर में लंबी कतारें देखी गईं और हर श्रद्धालु माता के दर्शन को लेकर उत्साहित नजर आया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, मंदिर परिसर में भक्तों की संख्या और बढ़ती चली गई।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet