नारायणपुर। मिडिल स्कूल बलहा के एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घायल शिक्षक की पहचान रामकुमार झा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमी अहमद विद्यालय पहुंचे और विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार समेत ग्रामीणों से पूछताछ की।

बीईओ शमी अहमद ने बताया कि शिक्षक रामकुमार झा और स्कूल प्रशासन के बीच उपस्थिति पंजी में अनाधिकृत आकस्मिक अवकाश को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं घायल शिक्षक रामकुमार झा ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कुछ शिक्षकों ने साजिश के तहत ग्रामीणों को उकसाकर उनके साथ मारपीट कराई है।

भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मामले में सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet