नवगछिया। खरीक बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

शनिवार को प्रेस वार्ता में राजेश कुमार ने ओम प्रकाश के साथ बताया कि 8 अप्रैल को संतोष शाह ने खरीक थाना में आवेदन देकर सूचना दी थी कि उनकी ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों ने सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई और कांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया।

तकनीकी जांच से मिली सफलता
गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनखुश कुमार और चंदन कुमार को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र के निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर खरीक प्रखंड से चोरी किए गए करीब 350 ग्राम चांदी और सोने के आभूषण नवगछिया बाजार स्थित कैलाश कुमार की ज्वेलरी दुकान से बरामद किए गए। इसके बाद कैलाश कुमार (निवासी मस्जिद रोड, नवगछिया) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार चंदन कुमार का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ नवगछिया थाना में हत्या, लूट और डकैती सहित करीब 17 मामले दर्ज हैं। वहीं मनखुश यादव पर भी लूट और जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं।

छापेमारी टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर नरेश कुमार, थानाध्यक्ष खरीक, पुलिस अवर निरीक्षक नसीम अंसारी, अमित कुमार (डीआईओयू), पप्पू कुमार, पीटीसी अखिलेश कुमार, सिपाही मुकेश कुमार और शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet