बिहपुर। थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव में सोमवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय सपना कुमारी के रूप में हुई है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना कुमारी की शादी करीब 11 माह पूर्व नुरूद्दीनपुर निवासी गोपाल भगत के पुत्र दीपक कुमार से हुई थी। दीपक कुमार मुंबई में काम करते हैं। सपना का मायका चंदा गांव में है, जो चौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को उसके मायके में चाचा की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह जाना चाहती थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सकी। इसी बात को लेकर घर में विवाद होने की चर्चा है। सोमवार की शाम वह घर के ऊपरी कमरे में पंखे से लटकी हुई पाई गई।

घटना की सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

पुलिस फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की साजिश या दबाव की बात सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet