नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने भवानीपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और मारपीट के एक मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक दुकानदार से मारपीट कर पैसों की मांग की थी।

यह मामला 4 जनवरी 2026 का है। पीड़ित दुकानदार विपिन कुमार विकल ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सत्यम यादव एवं उसके साथ मौजूद दो-तीन अन्य लोगों ने मधुरापुर स्थित उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की और रंगदारी के रूप में पैसे की मांग की।

शिकायत के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या-02/26 (दिनांक 04.01.26) दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 351(2)(3), 308(2)(3), 109, 303(2) एवं 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल अनुसंधान शुरू किया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को मुख्य अभियुक्त सत्यम यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त दशरथ यादव का पुत्र है और मधुरापुर, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर का निवासी है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने बताया कि रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *