नारायणपुर प्रखंड में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े बच्चों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बजरंगबली मंदिर के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि बच्चे सड़क किनारे आइसक्रीम खरीद रहे थे, तभी एक सफेद रंग की कार अचानक अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले ली।

पीड़ित परिजन सोनू रजक की पत्नी के अनुसार, हादसे के समय दो मोटरसाइकिल सवार उक्त कार का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और बच्चों को टक्कर मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस संबंध में भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि तीन से चार बच्चों के घायल होने की सूचना है। चालक को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि इसी कार ने इससे पहले मनोहरपुर गांव में भी एक महिला को टक्कर मारी थी, उस समय भी कुछ लोग कार का पीछा कर रहे थे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet