नवगछिया में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम के नेतृत्व में विजय घाट पर छापेमारी की गई, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय घाट पर पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया।

टीम के मौके पर पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। खनन में लगे लोग अपने-अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। कुछ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए, जबकि कई लोग बाइक तक छोड़कर मौके से भाग निकले।

छापेमारी के दौरान प्रशासन ने 4 ट्रैक्टर, एक पोकलेन मशीन और करीब 6 बाइक जब्त की हैं। साथ ही एक ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जब्त वाहनों को संबंधित थाने में लाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीएम रोहित कर्दम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में नवगछिया क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या संस्था को बालू खनन के लिए लीज नहीं दी गई है, इसके बावजूद कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से खनन कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet