नवगछिया: पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक कुमार ने गुरुवार को नवगछिया एसपी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध शाखा, विधि शाखा, मद्य निषेध, पेंशन और अभियोजन शाखा की फाइलों की गहन जांच की। इसके बाद उन्होंने एसपी राजेश कुमार समेत पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बैठक में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मामलों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आईजी ने कहा कि नवगछिया में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए सभी थानों और डीएसपी कार्यालयों में आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिन थानों के पास अपना भवन नहीं है, उनके लिए भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

आगामी रामनवमी को लेकर भी आईजी ने पुलिस प्रशासन को विशेष रूप से सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

आईजी विवेक कुमार ने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण से पूर्व पुलिस बल द्वारा आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। आईजी की इस सख्ती के बाद पुलिस जिला नवगछिया के अधिकारियों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet